Last Updated:
T20 World Cup 2026 Semi Finalists Prediction: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने सुपर-8 में पहुंच चुके टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टॉप-4 टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. पनेसर ने भारत, इंग्लैंड और श्रीलंका के अलावा एक ऐसी टीम को चुना, जिसका नाम जानकर फैंस शॉक्ड हो सकते हैं. दरअसल, मोंटी पनेसर की नजर में चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम जिम्बाब्वे है. हालांकि, इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने इसके पीछे की वजह भी बताई.
टी20 वर्ल्ड कप की टॉप-4 टीमों को लेकर भविष्यवाणी
नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कारवां सुपर-8 की तरफ बढ़ चला है. भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ने अजेय रहते हुए अपना-अपना ग्रुप टॉप किया और अगले राउंड में जगह बनाई. इनके अलावा सुपर-8 की अन्य चार टीमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान हैं. सुपर-8 की टीमें फाइनल होते ही टॉप-4 को लेकर भविष्यवाणियां शुरू हो चुकी हैं. कई पूर्व क्रिकेटर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार टीमों को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने भी टॉप-4 टीमों को लेकर प्रेडिक्शन की है. हालांकि, उन्होंने जो टॉप-4 टीमें चुनी हैं, उनमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड शामिल नहीं है.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.