who is biggest challenge for India in Super-8 Round: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने लीग चरण में पहले तीन मैचों में जीत हासिल कर सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है. भारतीय टीम का आखिरी लीग मैच नीदरलैंड्स के साथ होगा. इसके बाद टीम इंडिया अगले दौर में सुपर-8 में अपना दम दिखाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया के सामने सुपर-8 की सबसे बड़ी चुनौती कौन सी टीम हो सकती है.
भारतीय के लिए सुपर-8 में कौन सी टीम होगी चुनौती
सुपर-8 में भारतीय टीम की पहली टक्कर किससे
सुपर-8 में भारतीय टीम की पहली टक्कर साउथ अफ्रीका के साथ होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा. टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की टीम प्रचंड फॉर्म में चल रही है और लीग चरण में वह अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी. ऐसे में टीम इंडिया के लिए सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के रूप में सबसे मजबूत चुनौती होने वाली है. ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह सुपर-8 के अपने पहले मैच में हर हाल में साउथ अफ्रीका पर जीत हासिल करें.
वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से उलटफेर का डर
साउथ अफ्रीका के बाद टीम इंडिया को सुपर-8 में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से भिड़ना होगा. वैसे तो टीम इंडिया के लिए ये दोनों टीमें एक आसान चुनौती मानी जा सकती है, लेकिन कप्तान सूर्या फिर इन दोनों टीमों को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. इसके पीछे का कारण है कि वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे उलेटफेर में माहिर है. इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसे टूर्नामेंट का रास्ता दिखाया. वहीं वेस्टइंडीज की टीम कभी भी फॉर्म में आ सकती है. यही कारण है कि टीम इंडिया वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को कमजोर समझकर मैच में हल्के में लेने की भूल नहीं करना चाहेगी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.