हालांकि, अभी टी20 वर्ल्ड कप में टाइम है, लेकिन न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का हिस्सा होने वाले दो खिलाड़ी पहले ही चोटिल हो गए हैं और कयास लगाया जा रहा है कि शायद वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं। पहले तिलक वर्मा और उसके बाद वाशिंगटन सुंदर के भी विश्व कप खेलने पर सस्पेंस बरकरार है।
ऐसे में सवाल उठता है कि अगर ये दोनों खिलाड़ी टीम से बाहर हो जाते हैं, तो भारतीय टीम में किन खियालड़ियों को शामिल कर सकते हैं। क्रिकेट की गलियों में 3 ऐसी खिलाड़ियों का नाम चर्चा में हैं, जिनके ऊपर विचार किया जा सकता है।
वाशिंगटन सुंदर टीम के एक ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। वैसे में भारतीय टीम में ऑलराउंडर की जरूरत पद सकती है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि सुंदर की जगह टीम में नितीश कुमार रेड्डी को जगह मिल सकती है। नितीश रेड्डी एक बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाते हैं। वो बॉलिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी भी शानदार कर लेते हैं। टीम इंडिया अपनी बल्लेबाजी की गहराई बढ़ाना चाहती है और तेज गेंदबाजी का एक विकल्प रखना चाहती है, तो रेड्डी पहली पसंद हो सकते हैं।
वाशिंगटन सुंदर की जगह तीसरे विकल्प के रूप में रियान पराग को देखा जा सकता है। पराग IPL में अपनी स्पिन गेंदबाजी और पावर-हिटिंग के लिए चर्चा में रहे हैं। वो सुंदर की तरह एक ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर की भूमिका बखूबी निभा सकते हैं। रियान पराग के नाम की वकालत कई पूर्व क्रिकेटर ने भी की है।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.