रॉबिन हुड के शहर नॉटिंघम में प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय था उम्मीद थी कि कप्तान धोनी अकेले आएंगे और तीखे सवालों का सामना करेंगे लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने पत्रकारों को निरुत्तर कर दिया. धोनी अकेले नहीं आए, बल्कि उनके पीछे पूरी की पूरी 15 सदस्यीय भारतीय टीम प्रेस रूम में दाखिल हो गई.
साल 2009, इंग्लैंड की धरती पर मीडिया में खबरें गर्म थीं कि टीम इंडिया के तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बीच सब कुछ ठीक नहीं है कहा जा रहा था कि सहवाग की चोट और टीम में उनकी भूमिका को लेकर मतभेद इतने गहरे हो गए हैं कि टीम दो धड़ों में बंट गई है. और फिर वो हुआ जो क्रिकेट इति्हास में कभी नहीं हुआ था.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंची पूरी टीम
रॉबिन हुड के शहर नॉटिंघम में प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय था उम्मीद थी कि कप्तान धोनी अकेले आएंगे और तीखे सवालों का सामना करेंगे लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने पत्रकारों को निरुत्तर कर दिया. धोनी अकेले नहीं आए, बल्कि उनके पीछे पूरी की पूरी 15 सदस्यीय भारतीय टीम प्रेस रूम में दाखिल हो गई. धोनी ने एक लिखित बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने मीडिया की उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया जो टीम में फूट का दावा कर रही थीं. उन्होंने कहा, “यह टीम एकजुट है और हमारा ध्यान सिर्फ खेल पर है. सहवाग बगल में खड़े थे और पूरी टीम एक दीवार की तरह अपने कप्तान के पीछे खड़ी थी. वह सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि विरोधियों और अफवाह फैलाने वालों के लिए एक कड़ा संदेश था. पर सच्चाई कुछ और थी जिसका असर टीम के प्रदर्शन में साफ देखने को मिला था.
हार की लगी हैट्रिक
यह घटना 2009 के टी20 विश्व कप के दौरान चर्चा का एक बड़ा विषय बनी रही और कथित मतभेद की अफवाहें पूरी तरह से शांत नहीं हुईं क्योंकि यह भारत के 2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी फिर से सामने आ गईं. सहवाग ने इंग्लैंड में आयोजित 2009 के टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं खेला था. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अगले दिन सहवाग नेट्स पर जरूर आए पर वो शाम को कंधे की चोट बताकर स्वदेश वापस चल गए. इस विवाद का नतीजा ये रहा कि भारत सुपर आठ राउंड में अपने तीनों मैच हारकर नॉकआउट से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया था. पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया. अब तक टी20 विश्व कप के छह संस्करण पूरे हो चुके हैं और सातवें संस्करण की शुरुआत एक बार फिर भारी विवाद से हो चुकी है.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.