Gautam Gambhir on Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को कप्तान सूर्यकुमार यादव के परफॉर्मेंस और टीम की कप्तानी के तौर तरीकों ने फैन बना लिया है। इसी का एक नजारा सोमवार, 9 फरवरी को देखने को एक वीडियो में देखने को मिला, जहां वह सूर्या की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वह सूर्यकुमार यादव के बारे में बात करते हुए कह रहे हैं कि उसने इस फॉर्मेट में मेरी जिंदगी आसान कर दी है।
सूर्या की लीडरशिप ने कोच को किया इंप्रेस
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के ओपनिंग मैच में जीत के बाद गंभीर ने सूर्या की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सूर्या ने एक बेहतरीन लीडर हैं, उसने हर वो काम किया है जिसकी टीम को जरूरत थी। गंभीर के मुताबिक, सूर्या के कप्तान होने से उनका काम काफी आसान हो गया है। उन्होंने कहा, ‘सूर्या सिर्फ मैदान पर रन नहीं बनाते, बल्कि मैदान के बाहर भी खिलाड़ियों का ख्याल रखते हैं, जो एक कप्तान के तौर पर उन्हें बेहतरीन बनाता है।’
हेड कोच गंभीर ने आगे कहा, ‘सूर्या हर खिलाड़ी से बात करते हैं। उनके साथ वक्त बिताते हैं और टीम में दोस्ती का माहौल रखते हैं। जब कप्तान इतना मिलनसार हो, तो पूरी टीम बिना किसी तनाव के अच्छा खेलती है। एक कोच के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।’
USA के खिलाफ मैच में दुनिया ने देखी उनकी पारी
बता दें, सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2026 के ओपनिंग मैच में अपने नेतृत्व और बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। जब टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही, तब सूर्या ने अकेले दम पर 49 गेंदों में 84 रन ठोककर टीम को 161 रन के स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद अमेरिकी टीम 132 रन पर सिमट गई और भारत ने 29 रन से जीत हासिल किया। सूर्या की इस पारी ने साबित कर दिया कि वे एक सच्चे लीडर हैं।
‘मैच फंसता है तो सही निर्णय लेने की काबिलियत’
गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की तारीफ करते हुए आगे कहा कि उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे मैच में प्रेशर सिचुएशन में सही फैसले लेते हैं। उनका दिल साफ है और वे हमेशा टीम के हित में सोचते हैं।
बता दें, सूर्या की इस शानदार कप्तानी को देखकर फैंस को उम्मीद है कि इस बार वर्ल्ड कप भारत ही आएगा। अब भारत का अगला मैच 12 फरवरी 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के साथ खेला जाएगा।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.