जसप्रीत बुमराह की जगह पर प्लेइंग इलेवन में मिल सकता है मोहम्मद सिराज को मौका
कोचिंग स्टाफ ओपनिंग जोड़ी को लेकर असमंजस में जरूर है. संजू सैमसन के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमेंट अब ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग में उतारने पर विचार कर रहा है. तिलक वर्मा के पूरी तरह फिट होने के बाद वह नंबर 3 के लिए मजबूत दावेदार बने हुए हैं, जिससे सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. अच्छी बात ये है कि गेंदबाजी में बुमराह जैसे अनुभवी सिराज मौजूद हैं.
क्या सिराज को बुमराह की जगह प्लेइंग इलेवन में मिलेगा मौका
अगर बुमराह फिटनेस टेस्ट में फेल हो जाते हैं, तो मोहम्मद सिराज जो हर्षित राणा की जगह टीम में आए हैं प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं. साल 2024 में उन्होंने अपना आखिरी टी20 मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था.16 टी20 मुकाबले में सिराज ने 14 विकेट ही चटकाए हैं. भारत की टीम में और कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. ‘मेन इन ब्लू’ वानखेड़े स्टेडियम में एक्शन से भरपूर ओपनिंग डे के पहले मैच में मैदान पर उतरेंगे.
नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में भारत को रखा गया है. पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ अपना निर्धारित मैच खेलने की संभावना कम है. ऐसे में भारत के लिए सुपर 8 में पहुंचने का रास्ता काफी आसान नजर आ रहा है. 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने और 2024 में फिर से चैंपियन बनने के बाद, भारत इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ उन तीन देशों में शामिल है, जिन्होंने यह ट्रॉफी दो बार जीती है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन बनाम अमेरिका: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.