Mitchell Marsh Injury: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श को इस हफ्ते के शुरू में ट्रेनिंग के दौरान ‘टेस्टिकुलर’ रक्तस्राव हुआ था, जिसके चलते वह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप में अपनी टीम के पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं. इससे पहले जोश हेजलवुड और पैट कमिंस सरीखे दिग्गज क्रिकेटर्स भी वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं.
मिचेल मार्श
आयरलैंड के खिलाफ मार्श की अनुपस्थिति में ट्रेविस हेड टीम की अगुआई की. मैट रेनशॉ को विश्व कप में डेब्यू कराया गया. 29 साल के रेनशॉ ने पिछले महीने लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में कहा गया:
इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान ‘ग्रोइन’ चोट लगने के कारण मिचेल मार्श टी-20 विश्व कप के पहले मैच से बाहर रहेंगे, उन्हें लगातार दर्द और बेचैनी हो रही है. स्कैन से ‘टेस्टिकुलर ब्लीडिंग’ की पुष्टि हुई है, उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी. खेलने के लिए उनकी वापसी चोट ठीक होने और मेडिकल सलाह से तय होगी.
स्टीव स्मिथ बतौर कवर टीम में शामिल
‘स्टैंडबाय’ खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने पिछले साल फरवरी से कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेला है, लेकिन इस प्रारूप में अच्छी फॉर्म में हैं. वह श्रीलंका में माहौल से तालमेल बिठाने के लिए तैयारी करेंगे.
कमिंस-हेजलवुड इंजरी के चलते वर्ल्ड कप से बाहर
मिचेल मार्श को रविवार को एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोट लग गई थी, उनकी चोट टीम के लिए नया झटका है, जिसमें पहले से ही मुख्य तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस मौजूद नहीं हैं.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.