Team India becomes first Asian side to play 100 T20Is at home: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया शिखर छू लिया है. टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली एशिया की पहली और दुनिया की चुनिंदा टीमों में शामिल हो गई है. इस मामले में भारत ने अपने पड़ोसी प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और बांग्लादेश को काफी पीछे छोड़ दिया है. अपने घर में भारतीय शेरों की यह उपलब्धि उनकी निरंतरता और इस फॉर्मेट में भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है.
उनके बाद दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्ट इंडीज टीम का नंबर आता है. वेस्ट इंडीज ने कैरेबियन द्वीपों में अब तक 108 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. भारत में अब तक खेले गए 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से, भारतीय टीम ने 67 मैच जीते हैं और केवल 29 मैचों में हार का सामना किया है.

भारतीय टीम ने अपने घर में 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए.
हार्दिक पांड्या ने कोहली को पीछे छोड़ा
रायपुर में चल रहा टी20 मैच हार्दिक पांड्या का भारत के लिए 126वां टी20 मैच है. अब वह टी20 ओवर के प्रारूप में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वडोदरा के 32 वर्षीय ऑलराउंडर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2010 से 2014 तक भारतीय टीम के लिए 125 टी20 मैच खेले थे.
भारत ने नागपुर में सीरीज का पहला मैच जीता
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने 48 रनों से जीत हासिल की. पहले टी20 मैच में विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रन बनाए. क्रीज पर रहते हुए उन्होंने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के लिए 5 चौके और 8 छक्के जड़े और टीम को 238 रनों का स्कोर बनाने में मदद की.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.