Last Updated:
T20 World Cup 2026: अमेरिका, भारत और पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में रखा गया है. अमेरिका को 7 फरवरी को मुंबई में मौजूदा भारत के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है, लेकिन उससे पहले वीजा की अनिश्चितताओं ने टूर्नामेंट को विवादों में खड़ा कर दिया है. इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच मैच शिफ्ट करने को लेकर भी गतिरोध देखा गया.
नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होनी है. मगर विवाद अभी से शुरू हो चुका है. बांग्लादेश का चैप्टर खत्म ही नहीं हुआ था कि यूएस क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का ‘वीजा कॉन्ट्रोवर्सी’ शुरू हो चुकी है. खबर आई है कि पाकिस्तान में जन्मे तीन और खिलाड़ियों के वर्क वीजा में देरी हो रही है. यह घटना तेज गेंदबाज अली खान के कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग में निर्धारित मुलाकातों के बाद इसी तरह की समस्या का सामना करने के एक दिन बाद आई.
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, शायन जहांगीर, मोहम्मद मोहसिन और एहसान आदिल आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत आने के लिए वीजा परमिट का इंतजार कर रहे हैं. विश्व कप की तैयारियों के आखिरी राउंड के लिए अमेरिकी टीम इस समय श्रीलंका में है. अन्य खिलाड़ियों ने मंगलवार को अपने वीजा संबंधी अपॉइंटमेंट पूरे कर लिए हैं. वैसे तो अब तक किसी भी खिलाड़ी के वीजा आवेदन को औपचारिक रूप से अस्वीकार नहीं किया गया है, लेकिन चार खिलाड़ियों के आवेदन अभी विचाराधीन हैं. आईसीसी के सूत्रों ने पुष्टि की कि अपॉइंटमेंट से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए गए थे. सूत्र ने बताया:
आज सुबह श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास में उनकी मुलाकात तय थी, उन्होंने आईसीसी द्वारा निर्धारित कागजी कार्रवाई पूरी कर ली थी. मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों को बताया गया कि इस समय वीजा प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती. बाद में शाम को अमेरिकी प्रबंधन को भारतीय दूतावास से फोन आया जिसमें बताया गया कि कुछ आवश्यक जानकारी प्राप्त हो गई है, जबकि विदेश मंत्रालय से अतिरिक्त जानकारी का इंतजार है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनसे आगे की प्रक्रिया के लिए संपर्क किया जाएगा. यही वर्तमान स्थिति है.
रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि स्पेशल कैटेगरी के मामलों में समीक्षा प्रक्रिया सामान्य है और भारतीय सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार की जा रही है, लेकिन मंगलवार को अली खान के सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने ये कह दिया कि उन्होंने वीजा अस्वीकार कर दिया, उससे सारा मामला विवादित हो गया.
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को समीक्षा प्रक्रिया में शामिल अतिरिक्त प्रशासनिक स्तरों के कारण वीजा मंजूरी संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, चाहे वे किसी भी टीम से संबद्ध हों. मोईन अली, शोएब बशीर और उस्मान ख्वाजा जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को भी पहले इसी तरह की प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे मामलों में समय सीमा अक्सर प्रारंभिक मुलाकातों से आगे बढ़ जाती है, क्योंकि भारत के विदेश मंत्रालय से अंतिम मंजूरी सहित कई विभागों से मंजूरी की आवश्यकता होती है.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.