Tilak Varma reaction after ruled out first three T20Is: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों से बाहर होने के बाद तिलक वर्मा ने पहला रिएक्शन दिया है.
Tilak Varma Comeback: टीम इंडिया के लेफ्ट हैंड मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. तिलक वर्मा ने राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उनकी टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी की गई. ऐसे में तिलक वर्मा को पूरी तरह से ठीक होने में 2 से 4 सप्ताह का समय लग सकता है.
तिलक वर्मा का सर्जरी के बाद पहला रिएक्शन
नई दिल्ली: राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान टेस्टिकुलर टॉर्शन में दिक्कत होने के बाद तिलक वर्मा को सर्जरी करानी पड़ी. इस सर्जरी के कारण तिलक वर्मा 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले तीन मैच में नहीं खेल पाएंगे. सर्जरी के कारण तिलक वर्मा को रिकवर होने में 2 से 4 सप्ताह का समय लग सकता है. बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तिलक की सर्जरी को लेकर अपडेट भी दिया है. ऐसे में अब खुद तिलक वर्मा ने अपनी वापसी को लेकर रिएक्ट किया है.
About the Author
Jitendra Kumarअक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें