Last Updated:
Tilak Varma strike rate questioned T20 WC: आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से मिली हार के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे हैं. खास तौर से तिलक वर्मा वर्मा की धीमी बल्लेबाजी सवालों के घेरे में हैं. हालांकि, इसके बावजूद कोच और कप्तान तिलक वर्मा के सपोर्ट में हैं.
इस पूरे टूर्नामेंट में तिलक वर्मा अपनी क्षमता के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं. तिलक की धीमी बल्लेबाजी के कारण कई बार भारतीय टीम मुसीबत में पड़ने से बची, लेकिन हैरानी की बात ये है कि तिलक वर्मा को इसके बावजूद कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव का सपोर्ट मिल रहा है. खास तौर से इस टी20 विश्व कप में तिलक वर्मा की स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है.
पांच मैच में तिलक वर्मा का प्रदर्शन
तिलक वर्मा के आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन को देखें तो लीग स्टेज और सुपर-8 को मिलाकर कुल पांच मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने सिर्फ 107 रन बनाए. इस दौरान उनका रन बनाने का औसत 21.7 का रहा है. इस औसत से साफ पता चलता है कि तिलक वर्मा की बल्लेबाजी कितनी धीमी रही है. टूर्नामेंट में तिलक वर्मा का अभी तक का सर्वोच्च स्कोर 31 रन का है, जो उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ 27 गेंद पर बनाए थे.
क्या कहकर तिलक का सूर्या ने किया था बचाव
ऐसा नहीं है कि तिलक वर्मा की धीमी बल्लेबाजी को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव से सवाल नहीं पूछा गया, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया है कि तिलक का यह धीमा स्ट्राइक रेट टीम की रणनीति का हिस्सा है. दरअसल तिलक को निर्देश दिया गया है कि यदि जल्दी विकेट गिरता है तो उन्हें एंकर की भूमिका निभानी है और साझेदारी बनानी है, लेकिन तिलक से ये काम भी नहीं हो रहा है. यही कारण है कि तिलक को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि तिलक के कारण संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को मौका नहीं मिल पा रहा है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.