टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब बेहद करीब आ चुका है. इसकी शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. अच्छी खबर यह है कि वर्मा ने फिजिकल ट्रेनिंग शुरू कर दी है. वह कीवियों के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में वापसी का लक्ष्य बना रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वर्मा को अब कोई दर्द नहीं हो रहा है. वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जा रहे हैं. फिटनेस टेस्ट के बाद ही तय होगा कि उन्हें ‘रिटर्न टू प्ले’ (RTP) की हरी झंडी कब मिलेगी.

तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में भारत के वनडे उपकप्तान और पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों के लिए टीम में वापस बुलाया गया है. वहीं, चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है. खराब फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया था. किशन को भी टी20 सीरीज में नंबर 3 पर आजमाया जा सकता है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा (आखिरी दो टी20).
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.