Shreyas Iyer Testicular Torsion Injury: 23 वर्षीय खिलाड़ी को राजकोट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया. वह विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय चैंपियनशिप के लिए हैदराबाद टीम के साथ राजकोट में हैं. तिलक के बचपन के कोच ने इस सर्जरी को बेहद मामूली बताया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में उनका खेलना तो असंभव है, वर्ल्ड कप की मौजूदगी रिकवरी पर निर्भर करती है.
अंडकोष में मरोड़ से परेशान तिलक
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा:
विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए हैदराबाद की टीम के साथ राजकोट में खेल रहे तिलक वर्मा ने अपने अंडकोष में तेज दर्द की शिकायत की, उन्हें तुरंत ही गोकुल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन करने पर अंडकोष में मरोड़ (अचानक तेज दर्द) का पता चला और तत्काल सर्जरी करने की सलाह दी गई. हमने अपने विशेषज्ञों से राय ली और वे भी इस बात से सहमत थे. तिलक की सर्जरी सफल रही और अब वह ठीक है. चिकित्सा पैनल के साथ चर्चा के बाद जैसे ही हमें उनके स्वास्थ्य में सुधार और खेल में उनकी वापसी के संभावित समय के बारे में जानकारी मिलेगी, हम आपको सूचित कर देंगे.’
तिलक को क्यों उठा अंडकोष में दर्द?
my.clevelandclinic.org के अनुसार इस परेशानी में रक्त की आपूर्ति रुक जाती है, इसमें इमरजेंसी में इलाज की दरकार होती है. यदि रक्त की आपूर्ति जल्दी (छह घंटे के भीतर) बहाल नहीं होती है, तो अंडकोष को सर्जरी करने निकालना भी पड़ सकता है. ये एक ऐसी समस्या है, जो 25 साल से कम आयु के लगभग 4,000 पुरुषों में से एक को होती है. अमूमन एक अंडकोष ही इसमें प्रभावित होता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि दर्द दाएं अंडकोष की तुलना में बाएं अंडकोष में ज्यादा उठता है.
क्या टी-20 वर्ल्ड कप तक फिट हो पाएंगे तिलक?
विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे, इसके बाद भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से टी-20 विश्व कप खेला जाएगा. इसका पहला मैच भारत और अमेरिका के बीच मुंबई में होगा. भारत अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलेगा. तिलक के बचपन के कोच ने क्रिकबज को बताया कि ये एक बेहद मामूली सी सर्जरी थी. तिलक फिलहाल टीम के साथ हैं और टीम के साथ ही हैदराबाद वापस लौटेंगे.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.