PAK vs AUS 1st T20 Highlights: पाकिस्तान ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से हरा दिया. लाहौर में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में मेहमान ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बन सका. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 169 रन का लक्ष्य दिया था. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान कैमरन ग्रीन ने सबसे अधिक 36 रन बनाए जबकि जेवियर बार्टलेट ने नाबाद 34 रन की पारी खेली.
पाकिस्तान की ओर से रखे गए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रेविस हेड (Travis Head) और मैथ्यू शॉर्ट की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. लेकिन ट्रेविस हेड के आउट होते ही उसकी बल्लेबाजी बिखर गई. ओपनर शॉर्ट को 5 के निजी स्कोर पर सैयम अयूब ने क्लीन बोल्ड कर दिया. 21 के स्को पर पहला विकेट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 28 के स्कोर पर दूसरा झटका हेड के रूप में लगा. हेड 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए. हेड ने दो चौके और दो छक्के लगाए.

पाकिस्तान ने पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 22 रन से हराया.
मैथ्यू रेनशॉ 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए. कूपर कोनोली खाता भी नहीं खाेल सके. मिचेल ओवेन आठ रन बनाकर आउट हुए. जोश फिलिप 12 रन बनाकर आउट हुए वहीं जैक एडवर्ड ने पांच रन बनाकर आउट हुए वहीं जेवियर बार्टलेट 25 गेंदों नाबाद 34 रन बनाकर नाबाद रहे. पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब और अबरार अहमद ने दो-दो विकेट निकाले.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.