वनडे सीरीज में जीत हासिल करके टी20 सीरीज में उतरी न्यूजीलैंड की टीम को नागपुर में करारी हार का सामना करना पड़ा. टॉस जीतकर टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ रन बरसाते हुए भारत को लगे शुरुआती झटके का असर नहीं होने दिया. महज 35 बॉल पर 240 की स्ट्राइक रेट से 84 रन ठोक डाले. 8 छक्के और 5 चौके लगाकर उन्होंने सबसे तेज 5 हजार टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. रिंकू सिंह ने आखिर में आकर 20 बॉल पर 44 रन बनाकर स्कोर 7 विकेट पर 238 रन तक पहुंचाया.
अक्षर पटेल की एक बॉल ने पलटा मैच
भारत के खिलाफ लगातार शुरुआती झटके लगने के बाद भी न्यूीलैंड की टीम मैच में बनी हुई थी. इसकी वजह एक छोर पर डटकर बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन फिलिप्स थे. उन्होंने 29 बॉल पर फिफ्टी पूरी की 40 बॉल पर इस बैटर ने 6 छक्के और 4 चौके की मदद से 78 रन बना डाले. अक्षर पटेल ने उनको शिवम दुबे के हाथों कैच करवा भारत को बड़ी सफलता दिलाई. अगर ये बैटर थोड़ी देर और टिक जाता तो मैच का नतीजा बदल सकता था.
About the Author
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.