Last Updated:
Usman Tariq Bowling Action vs India: दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक की अनूठी साइड आर्म एक्शन से की गई गेंदों का सामना करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक सरल सुझाव दिया है कि जब ‘वह गेंद फेंकने से पहले रुके तो बस क्रीज से दूर हट जाएं.
उस्मान तारिक पर अश्विन की सलाह
नई दिल्ली: इधर टी-20 वर्ल्ड कप शुरू भी नहीं हुआ था कि पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर विवाद शुरू हो चुका था. अब टूर्नामेंट में लगभग सभी टीम दो-दो मुकाबले खेल चुकी है और इस विवादित एक्शन वाले फिरकी गेंदबाज को लेकर बवाल भी तेज हो चुका है. 15 फरवरी यानी रविवार को कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला होना है. ऐसे में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यााद विकेट लेने वाले महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सूर्या एंड कंपनी को बिन मांग सलाह दी है.
अश्विन ने भारतीय बल्लेबाजों से कहा है कि जब उस्मान तारीख गेंद फेंकने से पहले रुके तो बस क्रीज से दूर हट जाएं. 28 साल के तारिक रुक-रुक कर गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने अब तक केवल चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और प्रति ओवर छह रन से भी कम के इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मैच में वह प्रेमदासा स्टेडियम की धीमी पिच पर निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा:
अगर गेंदबाज गेंद फेंकने से पहले थोड़ा रुक जाता है, तो बल्लेबाज को दूर हटने का अधिकार है. वह कह सकता है कि ‘मुझे लगा कि वह रुक रहा है. यह एक दिलचस्प मामला होगा और अंपायर के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर देगा. अगर मैं वहां होता तो मैं भी यही करता. मैच जीतने के लिए नियमों के दायरे में रहकर हर संभव प्रयास करना चाहिए. मैं बस इतना कहता कि मुझे नहीं पता कि वह गेंद कब छोड़ेगा और मैं एक तरफ हट जाता. अगर मैं हट जाता हूं, तो यह अंपायर की जिम्मेदारी होगी. मैच के बीच में उस्मान तारिक पर पड़ने वाले दबाव की कल्पना कीजिए. यह एक अविश्वसनीय रोमांचक अनुभव होगा. वह उनकी टीम का तुरुप का इक्का है. जरा सोचिए अगर बल्लेबाज इस तरह की प्रतिक्रिया करता है तो वह क्या कर सकता है.
Ashwin brain works on a completely different level , he literally suggesting Indian batters to just step away the moment Usman Tariq comes in to delivery stride to put pressure on him 🤣😭 pic.twitter.com/a2sVLOL9yf
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.