Vaibhav Sooryavanshi u19 world cup fifty: भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश के खिलाफ दबाव में शानदार फिफ्टी लगाई, उन्होंने जल्दी जल्दी 3 विकेट गिरने का दबाव टीम पर नहीं आने दिया और महज 30 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के जड़कर अपने पचास रन पूरे किए.
वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किल में ठोकी तूफानी फिफ्टी
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का मुकाबला अहम माना जा रहा था. टॉस जीतकर विरोधी कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. बॉलर को मदद पहुंचाने वाली पिच पर बांग्लादेश ने भारतीय टीम को तीन शुरुआती झटके दिए. टीम दबाव में नजर आ रही थी लेकिन वैभव सूर्यवंशी एक ऐसा नाम बनकर उभरा है जो कभी भी प्रेशर नहीं लेते. उन्होंने गेंदबाजों की एक छोर पर डटकर तबीयत के पिटाई करते हुए फिफ्टी जमाई दी.
वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए मुश्किल में एक ऐसी पारी खेली जिसने उनके नाम को और भी चमका दिया. बांग्लादेश के खिलाफ भारत को 53 रन पर 3 झटके लग चुके थे लेकिन उन्होंने अकेले ही एक तरफ से हमला करते हुए सारा दवाब सोख लिया. महज 30 बॉल पर 5 चौके और 3 छक्के जमाते हुए फिफ्टी ठोक डाली. पारी की शुरुआत करने उतरे इस बैटर ने रन गति को धीमा नहीं होने दिया और लगातार मौका मिलने पर बाउंड्री हासिल करते रहे.