Vaibhav suryavanshi can break 2 record in final: वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. 14 साल के वैभव इस टूर्नामेंट के एक एडिशन में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. इसके लिए उन्हें फाइनल में चार सिक्स की जरूरत है.
वैभव सूर्यवंशी फाइनल में दो बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं,
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में खुद को साबित किया है. उनके मौजूदा वर्ल्ड कप में छह पारियों में 44.00 के औसत और 147 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए गए उनके 264 रन उनकी शानदार फॉर्म को बखूबी दर्शाते हैं. 26 चौकों और 15 छक्कों की मदद से उन्होंने न केवल तेज शुरुआत दी है, बल्कि अहम मैचों में जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई है.
फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी की निगाहें बड़े रिकॉर्ड पर टिकी हैं. इस समय वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह दूसरे स्थान पर हैं. अगर वह फाइनल में चार और छक्के लगाते हैं, तो वह साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़कर इस लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे.
वैभव सूर्यवंशी के पास इसके अलावा एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का मौका है. अगर वह फाइनल में 80 रन बनाते हैं, तो वह तन्मय श्रीवास्तव को पीछे छोड़ते हुए यूथ वनडे में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. मौजूदा टूर्नामेंट में वह पहले ही विराट कोहली, सरफराज खान, शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके हैं. भारत के लिए यह फाइनल सिर्फ ट्रॉफी जीतने के बारे में नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे युवा सितारे के उदय का गवाह भी बन सकता है जो आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट का नया चेहरा बन सकता है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.