पांच बार के अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत की कप्तानी युवा विसफोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) करेंगे. चोटिल आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में बेनोनी के विलोमूर पार्क में वैभव टीम की कमान संभालेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले आयुष को चोट लगी है और वह फिलहाल वर्ल्ड कप के लिए फिट होने के लिए रिहैब कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए विहान मल्होत्रा भी उपलब्ध नहीं हैं. मल्होत्रा की गैरमौजूदगी में होनहार टैलेंट एरॉन जॉर्ज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उप कप्तान बनाया गया है.
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 12 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है
वर्ल्ड कप से पहले के असाइनमेंट के लिए वैभव सूर्यवंशी का कप्तान नियुक्त होना पिछले 12 महीनों में सूर्यवंशी की शानदार प्रदर्शन को दिखाता है. आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी लगाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के इस होनहार खिलाड़ी ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अंडर 19 टूर पर भी अपना दम दिखाया. इसके अलावा उन्होंने इमर्जिंग और अंडर 19 एशिया कप के साथ-साथ बिहार के लिए सीनियर डोमेस्टिक व्हाइट-बॉल कॉम्पिटिशन में भी शानदार प्रदर्शन किया.
- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर 19 यूथ वनडे का शेड्यूल
पहला वनडे – 3 जनवरी – विलोमूर पार्क
दूसरा वनडे – 5 जनवरी – विलोमूर पार्क
तीसरा वनडे – 7 जनवरी – विलोमूर पार्क
तीनों यूथ वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर 19 यूथ वनडे स्क्वॉड
भारत: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार.
दक्षिण अफ्रीका: मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जे जे बैसन, डैनियल बोसमैन, कॉर्न बोथा, पॉल जेम्स, एनाथी खितशिनी तेम्बालेथु, माइकल क्रुइस्कैम्प, अदनान लागाडियन, बयांदा माजोला, अरमान मनैक, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फाह्लामोहलाका, जेसन राउल्स, एनटांडोयेनकोसी सोनी, जोरिक वान शल्कविक.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.