Vaibhav Suryavanshi smashes 96 runs: वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप से पहले प्रचंड फॉर्म में हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफॅ धुआंधार पारी खेली.वैभव ने 50 गेंदों पर 96 रन बनाए जिसमें नौ चौके और सात छक्के शामिल थे. वैभव की तेजतर्रार पारी के दम पर इंडिया अंडर 19 टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 374 रन बनाए.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 50 गेंदों पर 96 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके और सात छक्के शामिल थे. उन्होंने 192.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वैभव और कप्तान आयुष की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े. म्हात्रे 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद वैभव को एरोन जॉर्ज का साथ मिला. दोनों बल्लेबाज कुल स्कोर को 148 रन पर ले गए. वैभव को मनु सारस्वत ने आउट किया जिसकी गेंद पर वैभव बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे.

वैभव सूर्यवंशी का अंडर 19 वर्ल्ड कप प्रैक्टिस मैच में गरजा बल्ला.
भारत की ओर से 4 अर्धशतक लगे
वैभव के 96 और विहान मल्होत्रा के 77 वहीं एरॉन जॉर्ज के 61 जबकि अभिज्ञान कुंडू के 55 रन के दम पर इंडिया अंडर 19 ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 374 रन बनाए. विहान ने 81 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का जड़ा जबकि एरॉन ने 58 गेंदों पर आठ चौके लगाए.विकेटकीपर कुंडू ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 48 गेंदों पर सात चौके जड़े. स्कॉटलैंड की ओर से ओली जोंस ने सबसे अधिक 4 विकेट विकेट लिए.

भारत का अंडर 19 वर्ल्ड कप शेड्यूल
इंडिया अंडर 19 टीम वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगी. दोनों टीमें 15 जनवरी को आमने सामने होंगी. इसके बाद भारत का दूसरे मैच में बांग्लादेश की अंडर 19 टीम से भिड़ंत होगी.यह मैच 17 जनवरी को खेला जाएगा जबकि टीम इंडिया लीग में अपना आखिरी मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड से खेलेगी.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.