Last Updated:
Varun Chakaravarthy record: वरुण चक्रवर्ती लगातार 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कम से कम एक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा.
वरुण चक्रवर्ती ने किया बड़ा कारनामा.
नई दिल्ली. वरुण चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ऐतिहासिक उपलब्धि नाम कर ली. दरअसल, यह मिस्ट्री स्पिनर भारत का ऐसा पहला गेंदबाज बन गया है, जिसने लगातार 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कम से कम एक विकेट लेने का कारनामा किया है. इस मामले में वरुण ने साथी गेंदबाज अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा. अर्शदीप ने लगातार 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ऐसा किया था.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.