फाइनल मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान | Image:
Social Media
इससे पहले 5 मार्च को हुए भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने खूब रन लुटाए थे। उन्होंने 4 ओवर में 64 रन दिए, जो नॉकआउट मैचों में सबसे खराब स्पेल में से एक माना जा रहा है।
इस बीच फाइनल मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब कप्तान सूर्यकुमार से वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने वरुण का बचाव किया। आइए जानते हैं सूर्या ने वरुण चक्रवर्ती के बारे में क्या कहा?
हर कोई एक साथ अपना बेस्ट नहीं दे सकता- सूर्यकुमार
सूर्यकुमार ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा ‘चिंता की कोई बात नहीं है। हमने मैच जीत लिया है। यह एक टीम स्पोर्ट है और हम मिलकर किए गए परफॉर्मेंस पर फोकस करते हैं। जब हम जीतते या हारते हैं, तो हम किसी एक के परफॉर्मेंस के बारे में नहीं सोचते। टीम में 11 खिलाड़ी हैं और हर कोई एक साथ अपना बेस्ट नहीं दे सकता।’
चक्रवर्ती के फॉर्म को लेकर परेशान नहीं- कप्तान सूर्यकुमार
वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म के बारे में जब कप्तान सूर्यकुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ‘टीम मैनेजमेंट चक्रवर्ती के फॉर्म को लेकर परेशान नहीं है, क्योंकि वह जानता है कि अलग-अलग सिचुएशन में कैसे ढलना है।’ उन्होंने चक्रवर्ती भरोसा भी जताया।
वह दुनिया का नंबर 1 बॉलर है- कप्तान सूर्यकुमार
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कप्तान सूर्यकुमार ने कहा ‘हमें उसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं है। वह दुनिया का नंबर 1 बॉलर है। उसे पता है कि कब क्या करना है, किस विरोधी टीम के खिलाफ कैसे बॉलिंग करनी है। वह जानता है कि कैसे आगे बढ़कर हमारे लिए मैच जीतना है। मुझे यकीन है कि वह ऐसा करेगा।’
प्लेइंग XI के बारे में सूर्या ने क्या बोला?
फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग XI के बारे में पूछे जाने पर, सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया और कहा कि ‘लाइनअप मैच के दिन ही बताया जाएगा। आपको कल पता चल जाएगा। आज ही सब कुछ जान जाओगे क्या?’
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.