Vidarbha vs Karnataka Semi Final: अमन मोखाड़े के शतक से विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ, कर्नाटक से लिया पिछले साल का बदला, खिताबी मुकाबले में कौन सामने?
Karnataka vs Vidarbha, Semi Final 1 Vijay Hazare Trophy: अमन मोखाड़े ने सीजन का पांचवां शतक जड़ते हुए विदर्भ को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल का टिकट दिलाया. विदर्भ ने कर्नाटक को इस पहले सेमीफाइनल मुकाबले में छह विकेट से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. इसी के साथ विदर्भ ने कर्नाटक से पिछले सीजन का बदला भी चुकता कर लिया. पिछले सीजन के फाइनल में कर्नाटक ने विदर्भ को हराकर उसका ट्रॉफी का सपना तोड़ा था.
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ की एंट्री.
नई दिल्ली. अमन मोखाड़े ने सीजन का पांचवां शतक जड़ते हुए विदर्भ को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल का टिकट दिलाया. विदर्भ ने कर्नाटक को इस पहले सेमीफाइनल मुकाबले में छह विकेट से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. इसी के साथ विदर्भ ने कर्नाटक से पिछले सीजन का बदला भी चुकता कर लिया. पिछले सीजन के फाइनल में कर्नाटक ने विदर्भ को हराकर उसका ट्रॉफी का सपना तोड़ा था.