Vijay Hazare Trophy Final Live: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच में विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है. मैच में सौराष्ट्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. बल्लेबाजी में विदर्भ क…और पढ़ें
Vidarbha vs Saurashtra Final Vijay Hazare Trophy Live Cricket Score: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. लिस्ट ए क्रिकेट के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का आज फाइनल मैच खेला जा रहा है. फाइनल में विदर्भ और सौराष्ट्र की टक्कर हो रही है. खिताबी में मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमें इस फाइनल मैच के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 पर उतरी है.
दोनों टीमों का स्क्वाड-
विदर्भ: अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, ध्रुव शोरे, रविकुमार समर्थ, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), हर्ष दुबे (कप्तान), यश राठौड़, यश कदम, नचिकेत भुटे, दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर, पार्थ रेखाडे, शुभम दुबे, गणेश भोसले, दीपेश परवानी, प्रफुल्ल हिंगे, शिवम देशमुख, अक्षय वाडकर
सौराष्ट्र टीम: हार्विक देसाई (विकेटकीपर/कप्तान), विश्वराज जड़ेजा, प्रेरक मांकड़, सम्मर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, पार्श्वराज राणा, धर्मेंद्रसिंह जाडेजा, अंकुर पंवार, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, युवराज चुडासमा, पार्थ भुट, तरंग गोहेल, प्रणव कारिया, हेतविक कोटक, जय गोहिल, अंश गोसाई, प्रशांत राणा, आदित्य जड़ेजा, हितेन कंबी
January 18, 202613:54 IST
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: विदर्भ की बल्लेबाजी में सधी हुई शुरुआत
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी विदर्भ ने सधी हुई शुरुआत की है. ने पांच ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं. क्रीज पर अमन मोखाड़े और अथर्व ताइडे डटे हुए हैं.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: विदर्भ की बल्लेबाजी हुई शुरू
विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी की भिड़ंत शुरू हो चुकी है. विदर्भ के लिए बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म में चल रहे अमन मोखाड़े ने अर्थव ताइडे के साथ पारी की शुरुआत की है. वहीं जयदेव उनादकट सौराष्ट्र के लिए पहला ओवर करने आए हैं.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: सौराष्ट्र की टीम ने जीता टॉस
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में सौराष्ट्र की टीम ने विदर्भ के खिलाफ टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड नंबर-1 पर ये मैच खेला जा रहा है.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.