Last Updated:
Virat Kohli Gautam Gambhir: भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्तों पर बड़ा खुलासा किया है. सितांशु कोटक ने इशारों-इशारों में ही बता दिया कि विराट और गंभीर के बीच सबकुछ ठीक है. दोनों ड्रेसिंग रूम में टीम इंडिया की रणनीति बनाते हैं.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार प्लेयर विराट कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. दोनों एक-दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करते. दोनों के रिश्तों में खटास आ चुकी है. यहां तक कि विराट-गौतम तो एक-दूसरे से बात भी नहीं करते. इस तरह की तमाम अटकलें और अफवाहें आपने सोशल मीडिया पर सुनी ही होगी. मगर अब ड्रेसिंग रूम से ऐसी खबर आई है, जो सारी चर्चाओं पर विराम लगा देगी. भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने विराट-गंभीर के रिश्तों पर बड़ी बात कही है.
भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने विराट कोहली-रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच आई दरार की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ये दोनों अनुभवी खिलाड़ी टीम की दीर्घकालिक योजनाओं में पूरी तरह से शामिल हैं. कोटक ने बताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी और भारत की वनडे रणनीति बनाने में पूरी तरह से शामिल हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले कहा:
वे रणनीति बनाते हैं. अब जब दोनों एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं तो वे चाहते हैं कि भारत हर मैच जीते. दोनों के पास इतना अनुभव है कि वे बाकी खिलाड़ियों के साथ अपने विचार शेयर करते हैं और चर्चा करते हैं. वे गौतम के साथ वनडे फॉर्मेट पर बात करते हैं और दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिए हमारी रणनीति पर भी. अक्सर मैं वहां होता हूं और अगर मैं सुन रहा हूं तो वे अपना अनुभव शेयर करते हैं. मैं उन्हें हमेशा बात करते हुए देखता हूं. सोशल मीडिया पर आप कई चीजें देखते हैं, लेकिन मैं देखने से बचता हूं. जहां से मैं देखता हूं, वहां बहुत कुछ पॉजिटिव है.
पिछले कुछ महीनों से कोहली, रोहित और नए कोचिंग स्टाफ के बीच समीकरणों को लेकर काफी चर्चा रही है. कोटक ने कहा कि मार्च में टी-20 विश्व कप खत्म होने के बाद भारत को 34वें ओवर के बाद एक नई गेंद के नियम को ध्यान में रखते हुए अपनी बल्लेबाजी पर फिर से काम करना होगा. खेलने के हालात बदलने के बाद अब गेंदबाजी करने वाली टीम को 35वें से 50वें ओवर के बीच दो गेंदों में से एक चुननी होगी.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.