Last Updated:
Virat Kohli Video: विराट कोहली ने आखिरी बार 18 जनवरी 2026 को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था. वह आईपीएल 2026 में बेंगलुरु की टीम के लिए एक अहम बल्लेबाज होंगे. टीम का लक्ष्य चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में खिताब का बचाव करने वाली तीसरी टीम बनना है.
विराट कोहली ने शुरू की आईपीएल की प्रैक्टिस, शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बयान देकर इस बात की जानकारी दी कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल 2-3 दिनों में जारी कर दिया जाएगा. खबर मिलने के बाद भारत छोड़कर लंदन में परिवार के साथ रह रहे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. अपने फैंस को इसके जरिए उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.
दुनिया की सबसे अमीर फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलने वाले विराट कोहली ने तमाम फैंस के लिए अच्छी खबर दी. उन्होंने फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर एक रील पोस्ट की और उसे कैप्शन दिया, “आईपीएल 2026”. अब वायरल हो चुके इस वीडियो में वह लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के इनडोर फैसिलिटी में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.