Virat Kohli: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में विराट ने 29 गेंदों पर 23 रन बनाए। इस मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना पहला रन बनाते ही ‘क्रिकेट के भगवान’ के नाम से फेमस सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में सबसे अधिक रन बनने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यह कारनामा पहले सचिन तेंदुलकर के नाम था। विराट ने सचिन के सालों का महारिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रच दिया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक वनडे रन
अगर बात करें विराट कोहली के बारे में तो विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1773 रन बनाए है, जो इससे पहले किसी भारतीय बल्लेबाज ने नहीं किया है। हालांकि, यह रिकॉर्ड पहले सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 पारियों में 1750 रन बनाए हैं। आपको बता दें कि विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1773 रन* महज 35 पारियों में बनाए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक वनडे रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
विराट कोहली: 1773 रन (35 पारी)*
सचिन तेंदुलकर: 1750 रन (41 पारी)
वीरेंद्र सहवाग: 1157 रन (23 पारी)
रोहित शर्मा: 1123 रन (31 पारी)*
मोहम्मद अजहरुद्दीन: 1118 रन (39 पारी)
सचिन तेंदुलकर: 1750 रन (41 पारी)
वीरेंद्र सहवाग: 1157 रन (23 पारी)
रोहित शर्मा: 1123 रन (31 पारी)*
मोहम्मद अजहरुद्दीन: 1118 रन (39 पारी)
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपने 28 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए। उन्होंने पहले मैच में 93 रन की पारी खेली। विराट अब दुनिया के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल मैच में सबसे अधिक रन बनाए हैं। इस मामले में अब बस सचिन तेंदुलकर विराट से आगे हैं। सचिन के नाम सबसे ज्यादा 34357 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.