Kohli-Rohit BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर, 2025 से 30 सितंबर, 2026) के लिए टीम इंडिया सीनियर मेन्स और सीनियर महिला खिलाड़ियों के लिए सालाना प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा को 2025-26 के लिए BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ‘ग्रेड B’ में डिमोट कर दिया गया है।
लिस्ट में तीस सीनियर पुरुष क्रिकेटरों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, जिसमें BCCI ने A प्लस ग्रेड को खत्म कर दिया है। BCCI के लेटेस्ट फैसले के अनुसार, केवल तीन क्रिकेटर – टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा – को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के टॉप-टियर A ग्रेड में रखा गया है।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.