Virat Kohli Sipping Secret Drink: इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया. इसमें हार के साथ भी गौतम गंभीर की कोचिंग पर एक और शर्मनाक सीरीज हार का दाग लग गया. पहली बार भारत को घर पर न्यूजीलैंड के किसी वनडे सीरीज में हार मिली. तीसरे वनडे में विराट कोहली एक खास ड्रिंक पीते नजर आए थे. इसकी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली ने पिया था कौन सा ड्रिंग
नई दिल्ली. इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ भारत को सीरीज में 1-2 से शिकस्त मिली. शुभमन गिल पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से हार झेली. इस शर्मनाक सीरीज हार में एकमात्र अच्छी बात विराट कोहली की शानदार फॉर्म रही. कोहली ने तीन मैचों में दो शतक जड़े, जिसमें तीसरे वनडे में उनका दमदार प्रदर्शन भी शामिल था, जो आखिरकार बेकार चला गया. विराट कोहली अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं और डाइट में नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं. ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी डाइट में एक नया ड्रिंक शामिल किया है, क्योंकि इंदौर मैच के दौरान उन्हें अचार का रस जैसा कुछ पीते हुए देखा गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में विराट कोहली को ड्रिंक ब्रेक के दौरान काले रंग का लिक्विड पीते हुए देखा गया, जिसे टीम मैनेजमेंट की तरफ से मैदान पर भेजा गया था. इसे पीने के बाद कोहली ने अजीब सा मुंह बनाया, जैसा आमतौर पर कोई खट्टा पीने पर बनाता है. हालांकि न्यूज 18 हिन्दी इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि वह ड्रिंक क्या था, लेकिन संभावना है कि वह अचार का रस था. खिलाड़ी आमतौर पर मैदान पर क्रैम्प्स से बचने के लिए इसे पीते हैं. यशस्वी जायसवाल को भी हाल ही में एक टेस्ट मैच के दौरान इसे पीते हुए देखा गया था.