Virat Kohli Mumbai Airport: विराट कोहली मंगलवार देर शाम मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका आउटफिट पपराजी समेत तमाम फैंस के बीच चर्चा का विषय मना रहा. विराट कोहली अपने काले कार्डिगन में अंग्रेजी अक्षर A को छपवाकर घूम रहे थे. फैंस का कहना है कि ये A अनुष्का के नाम से प्रेरित है. भारतीय सुपरस्टार अपनी फैमिली के साथ लंदन में न्यू ईयर मनाकर न्यूजीलैंड सीरीज खेलने भारत आए हैं.
मुंबई एयरपोर्ट में विराट कोहली
मुंबई: पूर्व कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज के लिए मंगलवार रात भारत आए. विजय हजारे ट्रॉफी के दो मैच खेलने के बाद विराट फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने लंदन लौट गए थे. अब जब वह बीती रात भारत लौटे तो मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस और पपाराजी के कैमरे से बच नहीं पाए. इस दौरान विराट काले रंग का एक खास कार्डिगन पहने हुए थे, जिस पर लाल दिल और उसके नीचे ‘A’ अक्षर की कढ़ाई थी, उन्होंने इसे नीली टी-शर्ट और हल्के नीले रंग की जींस के साथ पहना था. अब फैंस ‘A’ अक्षर वाले इस आउटफिट को अनुष्का शर्मा के साथ जोड़ रहे हैं.
About the Author
Anshul Talmaleअंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें