Vishal Jayswal Reaction on Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का विकेट लेने वाले विशाल जायसवाल ने जब इस भारतीय दिग्गज से बात की तो उनके लिए ये किसी फैन मोमेंट से कम नहीं था. विशाल जायसवाल ने मैच के बाद विराट कोहली से गेंद पर ऑटोग्राफ मांगा. इसके अलावा विराट कोहली ने उन्हें कुछ जरूरी टिप्स भी दिए.
मैच खत्म होने के बाद विशाल जब विराट कोहली से मिले तो उन्होंने बॉल पर उनसे ऑटोग्राफ मांगा. विशाल के लिए ये किसी फैन मोमेंट से कम नहीं था. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बात करते हुए विशाल ने विराट से हुई बातचीत को लेकर कहा, “उन्होंने मेरी तारीफ की और कहा कि, “मेहनत करते रहो, मौका जरूर मिलेगा. अच्छा बॉल डालता है. मेहनत करता रह. मौका आएगा, इंतजार कर और मेहनत कर.”
क्या था विराट के खिलाफ विशाल का प्लान
विशाल जायसवाल ने विराट कोहली के खिलाफ अपनी प्लानिंग को लेकर कहा, “मैंने उनके खिलाफ कोई खास प्लान नहीं बनाया था. वो खेल के लीजेंड हैं. बस उन्हें बॉलिंग करना ही बड़ा मौका है और जब वो क्रीज पर होते हैं तो बहुत प्रेशर होता है. मैंने उनसे बात की और उन्होंने मुझे प्रेशर में शांत रहने, फिटनेस वगैरह पर कई टिप्स दिए. मैं बहुत खुश हूं कि मैंने उन्हें आउट किया. ऐसा विकेट अपने नाम के आगे होना बहुत खास है.” गुजरात के नडियाद से आने वाले विशाल के क्रिकेटिंग करियर में अक्षर पटेल की अहम भूमिका रही है. विशाल ने भी उसी एकेडमी अपनी शुरुआत की है जहां से अक्षर पटेल ने की थी.
अक्षर पटेल को लेकर उन्होंने कहा, “अक्षर भाई ने मेरी बहुत मदद की है. क्रिकेट किट से लेकर जर्सी और बैट तक. मैं उन्हें अपना इंस्पिरेशन और मेंटर मानता हूं. मैं हमेशा से उनकी तरह स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर बनना चाहता था. वो मुझे सिखाते हैं कि गेम चेंजर कैसे बनना है, कब अटैक करना है, रन रेट कैसे कंट्रोल करना है और दिमाग से मजबूत कैसे रहना है. वो हमेशा कहते हैं, बैटिंग में ध्यान सिर्फ बॉल पर रखो और बॉलिंग में बल्लेबाज के पैर और विकेट्स पर.’ ये टिप्स मेरे बहुत काम आए हैं,’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.