Last Updated:
Viv Richards on Team India: भारतीय टीम ने हाल में लगातार दूसरी बार टी20 में वर्ल्ड खिताब अपने नाम किया. टीम इंडिया की इस जीत पर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विव रिचर्ड्स बहुत खुश हैं. दुनिया के खूंखार ओपनर में से एक रिचर्ड्स ने कहा कि व्हाइट बॉल क्रिकेट को भारत ने नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ने भारत की जमकर तारीफ की.
विव रिचर्ड्स (Viv Richards) ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा, मेरी राय में भारत ने खेल को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है, खासकर वनडे और टी20 में. उन्होंने कहा, यह फैंस के लिए एक शानदार तोहफा है, जो खेल के लिए जुनूनी हैं और इसे बहुत प्यार करते हैं. मुझे लगता है कि इसी प्यार और जुनून की वजह से और जिस देश में यह खेला जाता है, उसकी वजह से ऐसा हुआ है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी नई भूमिका में क्रिकेट भी अहम रहेगा, तो उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि राष्ट्रमंडल देशों में क्रिकेट बहुत खेला जाता है. इन चीजों के लिए हम इस इलाके में मशहूर हैं.
विव रिचर्ड्स ने सीमित ओवरों के क्रिकेट के शुरुआती दिनों को याद किया, जब कैरेबियाई टीम का दबदबा था और यह 60 ओवर का खेल होता था. उन्होंने बताया, हमने पहला वर्ल्ड कप 1975 में जीता था और अगला 1979 में. आज भी वेस्टइंडीज में क्रिकेट की बहुत बड़ी भूमिका है. और जो लोग पहले वेस्टइंडीज टीम के फैन रहे होंगे, उन्हें हमारे शानदार पल जरूर याद होंगे. ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका वे इंतजार कर सकते हैं.
भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने इस दौरान सिर्फ एक मुकाबला हारा. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल और फाइनल में गजब का खेल दिखाया. सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम पहली आईसीसी टूर्नामेंट खेल रही थी.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.