Last Updated:
Dhoni Chennai Practice: महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर अनुशासन और कड़ी मेहनत हो, तो उम्र सिर्फ एक आंकड़ा रह जाती है. 44 साल की उम्र में आईपीएल जैसे हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट की तैयारी करना उनके अटूट क्रिकेट प्रेम को दर्शाता है. अब सबकी निगाहें आईपीएल 2026 के पहले मैच पर टिकी हैं, जहां एक बार फिर ‘माही’ का जादू मैदान पर दिखेगा.
चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले धोनी ने आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू की.
नई दिल्ली. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की फिजाओं में एक बार फिर वही चिर-परिचित शोर गूंजने लगा है. जैसे ही पीली जर्सी में नंबर 7 की एंट्री हुई, पूरा स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ के नारों से सराबोर हो गया. 44 साल की उम्र में भी क्रिकेट के प्रति वही जुनून और वही समर्पण महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए मिशन मोड में आ चुके हैं. शनिवार को जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई पहुंचे, सोशल मीडिया पर ‘थाला रिटर्न्स’ ट्रेंड करने लगा. बिना समय गंवाए, धोनी रविवार सुबह ही चेन्नई सुपर किंग्स के नेट्स पर अभ्यास के लिए उतर गए. 44 की उम्र में उनकी फिटनेस किसी युवा खिलाड़ी को मात देने के लिए काफी नजर आ रही थी.
अभ्यास सत्र के दौरान धोनी ने करीब दो घंटे तक नेट्स पर पसीना बहाया. उन्होंने न केवल स्पिनर्स के खिलाफ अपने कदमों का इस्तेमाल किया, बल्कि तेज गेंदबाजों के खिलाफ वही पुराने ट्रेडमार्क ‘हेलीकॉप्टर शॉट्स’ और बड़े छक्के भी लगाए. धोनी को बल्लेबाजी करते देख ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वे पिछले कुछ समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर थे. उनके हाथों की फुर्ती और टाइमिंग आज भी वैसी ही सटीक है, जिसने उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनाया.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.