Last Updated:
Axar Patel Superman Catch Harry Brook : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने ‘सुपरमैन’ अवतार दिखाते हुए वानखेड़े में सनसनी मचा दी. जसप्रीत बुमराह की जादुई स्लोअर गेंद पर अक्षर ने डाइव लगाकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का हैरतअंगेज कैच लपका. इस विकेट ने मैच का पासा पलट दिया और टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया.
अक्षर पटेल ने लपका टी20 वर्ल्ड कप का बेहतरीन कैच.
ऐसा लग रहा था कि गेंद सुरक्षित खाली जगह पर गिर जाएगी, लेकिन अक्षर पटेल के इरादे कुछ और ही थे. उन्होंने पीछे की ओर दौड़ लगाई, अपनी नजरें गेंद पर टिकाए रखीं और अंत में एक अविश्वसनीय डाइव लगाकर गेंद को अपनी मुट्ठी में कैद कर लिया. इस ‘सुपरमैन’ कैच को देख पूरा स्टेडियम झूम उठा. ब्रूक मात्र 7 रन (6 गेंद) बनाकर आउट हुए. इस विकेट ने इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. अक्षर की इस फील्डिंग ने साबित कर दिया कि बड़े मैचों में जीत सिर्फ बल्ले और गेंद से नहीं, बल्कि ऐसे हैरतअंगेज कैचों से तय होती है.
अक्षर पटेल ने लपका टी20 वर्ल्ड कप का बेहतरीन कैच.
इससे पहले, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से 7 विकेट पर 253 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों का सर्वोच्च स्कोर है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में भारत की जीत के हीरो सैमसन ने 15 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 42 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से 89 रन की पारी खेलने के अलावा इशान किशन (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 97 और शिवम दुबे (43 रन, 25 गेंद, चार छक्के, एक चौका) के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंद में 43 रन की साझेदारी की.
“Bapu tari fielding kamal che!” 🔥
Out of words for that sensational catch by Axar Patel to end Harry Brook’s stay at the crease! 👏
Catch of the tournament? 🤔
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.