Last Updated:
ENG vs WI Highlights: दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज की ओर से रखे गए 197 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन ही बना सकी. इस जीत से विंडीज की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं जबकि हार के बाद इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हैरी ब्रुक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की दो मैचों में यह पहली हार है. इंग्लैंड की हार से नेपाल के लिए सुपर 8 में पहुंचने के रास्ते खुल गए हैं.
इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत.
शेरफेन रदरफोर्ड के नाबाद 76 रन और गुडाकेश मोती के तीन विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हरा दिया. रदरफोर्ड ने 42 गेंद में पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाकर वानखेड़े स्टेडियम पर मौजूद करीब 21000 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. वहीं मोती ने गेंदबाजी में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए. जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन पर आउट हो गई. सैम करन ने सर्वाधिक 43 रन की नाबाद पारी खेली.
इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत.
फिल साल्ट ने 14 गेंद में 30 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे. उन्होंने जैसन होल्डर के दूसरे ओवर में 24 रन निकाले. साल्ट को रोमारियो शेफर्ड ने कवर में रदरफोर्ड के हाथों लपकवाया. पावरप्ले के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 67 रन था. जोस बटलर (21) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. वह रोस्टन चेस की गेंद पर लांग आन में पॉवेल को कैच देकर लौटे. इसके बाद मोती ने इंग्लैंड को दोहरे झटके दिये. पहले उन्होंने टॉम बेंटोन (दो ) को कवर में कैच आउट कराया और इसके बाद जैकब बेथेल (33) को चाइनामैन गेंद पर आउट किया. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (17) मोती को रिटर्न कैच देकर लौटे.
इससे पहले रदरफोर्ड के नाबाद 76 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने खराब शुरूआत से उबरते हुए छह विकेट पर 196 रन बनाये. वेस्टइंडीज ने दस ओवर के बाद 79 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे. लेकिन आखिरी दस ओवर में 117 रन बने. रदरफोर्ड ने पांचवें विकेट के लिये रोवमैन पॉवेल (14) के साथ 51 रन की साझेदारी की. इसके बाद पूर्व कप्तान जैसन होल्डर ( 17 गेंद में चार छक्कों, एक चौके की मदद से 33 रन ) के साथ छठे विकेट के लिये 32 रन जोड़े. टेस्ट कप्तान रोस्टन चेस ने चौथे नंबर पर उतरकर 34 रन बनाये. होल्डर ने आखिरी ओवरों में सैम करन को एक ही ओवर में तीन छक्के लगाये. रदरफोर्ड को 18वें ओवर में आदिल रशीद ने जीवनदान दिया था. होल्डर ने आतिशी पारी खेलकर रदरफोर्ड पर से दबाव कम किया. पिछले मैच में नेपाल के बल्लेबाजों से नसीहत पाने वाले रशीद ने मजबूती से वापिस की और 16 रन देकर दो विकेट चटकाए.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.