Mustafizur Rahman IPL Mini Auction: भारी विरोध के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान अब इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया है कि वह अपने स्क्वाड से बांग्लादेशी प्लेयर को हटा सकते हैं. मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल मिनी ऑक्शन में केकेआर ने 9.2 करोड़ में खरीदा था. ऐसे में आइए जानते हैं इस बांग्लादेंशी खिलाड़ी पर किस-किस टीम ने बिडिंग की थी.
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट मुस्तफिजुर रहमान के लिए अब केकेआर को रिप्लेसमेंट ढूंढना होगा. क्योंकि मिनी ऑक्शन में केकेआर ने बड़ी कीमत पर इस खिलाड़ी को खरीदा था. सिर्फ केकेआर ही नहीं, दो अन्य टीमों ने भी बांग्लादेशी पेसर के लिए बिडिंग की थी. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान के लिए बोली 9 करोड़ के पार पहुंच गई.
किस-किस टीम ने लगाई थी मुस्तफिजुर पर बोली
आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुस्तफिजुर रहमान के लिए ओपनिंग बिड शुरू की थी. दिल्ली ने जैसी बोली लगाई चेन्नई सुपर किंग्स भी उनके लिए बिडिंग में कूद पड़ी. दिल्ली और सीएसके के बीच 5.40 करोड़ तक बोली पहुंची. ऐसे में दिल्ली ने खुद को पीछे कर लिया. दिल्ली के पीछे हटते ही बिडिंग वॉर में केकेआर ने एंट्री मार ली. ऑक्शन में केकेआर की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी थी. ऐसे में साफ था कि वह सीएसके को किसी भी कीमत पर इस बांग्लादेशी प्लेयर को नहीं खरीदने देती और ऐसा ही हुआ. यही वजह है कि सीएसके और केकेआर के बीच बोली 9 करोड़ 20 लाख तक पहुंच गई थी.
किस-किस आईपीएल टीम के लिए खेले हैं मुस्तफिजुर
शाकिब अल हसन के बाद मुस्तफिजुर रहमान दूसरे सबसे बड़े बांग्लादेशी प्लेयर रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी. यही वजह है कि मुस्तफिजुर आईपीएल में पांच-पांच टीमों के साथ खेले हैं. मुस्तफिजुर सबसे ज्यादा दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन सीजन खेले. इस दो सीजन वह सनराइजर्स हैदराबाद में रहे. वहीं राजस्थान, सीएसके और मुंबई के लिए मुस्तफिजुर एक-एक सीजन में खेले. आईपीएल में उनके रिकॉर्ड को देखें तो वह कुल 60 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 65 विकेट लिए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.