Who is left-arm Spinner Harmeet Singh: हरमीत सिंह ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में शानदार गेंदबाजी की. इस लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए. 33 साल के हरमीत सिंह ने छह साल पहले भारत छोड़ने का फैसला किया था. इस समय वह अमेरिका की ओर से क्रिकेट खेल रहे हैं. हरमीत ने चयन में धांधली का आरोप लगाते हुए अमेरिका बसने का फैसला किया था. उनके उपर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगे.
स्पिनर हरमीत सिंह ने पंड्या और अक्षर को अपना शिकार बनाया.
33 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह (Harmeet Singh) ने साल 2020 में भारत छोड़कर अमेरिका जाने का फैसला किया था. हरमीत का विवादों से पुराना नाता रहा. उनपर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे. लेकिन बाद में बीसीसीआई ने उन्हें बरी कर दिया. साल 2017 में अंधेरी रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफॉर्म पर कार चलाने के लिए उन पर मामला दर्ज हुआ था. उन्होंने पक्षपात और चयन की राजनीति से तंग आकर अमेरिका से क्रिकेट खेलने का फैसला किया. इस फैसले की उन्हें व्यक्तिगत कीमत चुकानी पड़ी. पिछले साल उन्होंने अपने पिता को खो दिया. उनके पिता एक रियल एस्टेट एजेंट थे. दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता चल बसे. कोविड महामारी के दौरान वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे. अमेरिका बसने के बाद 33 वर्षीय स्पिनर हरमीत सिंह का जीवन पूरी तरह बदल गया.
स्पिनर हरमीत सिंह ने पंड्या और अक्षर को अपना शिकार बनाया.
हरमीत ने 2024 में अमेरिका के लिए डेब्यू किया
हरमीत सिंह ने अगस्त 2024 में वर्क परमिट हासिल करने के बाद यूएसए के लिए अपना डेब्यू किया. इसके बाद वह उसी साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में खेले. कुछ महीने पहले हरमीत मुंबई आए थे और बोरीवली स्थित स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल गए, जहां उन्होंने भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड के साथ ट्रेनिंग लिया था. उन्होंने अपने कोच दिनेश लाड से भी मुलाकात की और उनकी संस्था को 10 लाख रुपये दान किए, जो युवाओं को मुफ्त ट्रेनिंग देती है. भारत के खिलाफ मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप मैच में हरमीत ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए.
हरमीत अंडर-19 स्तर पर भारत के अन्य स्टार खिलाड़ियों संजू सैमसन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ भी खेल चुके हैं. सैमसन राजस्थान रॉयल्स में उनके रूममेट भी थे.
हरमीत 19 की उम्र में भारत की ओर से दो बार अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं
भारत के खिलाफ मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में खेलने से पहले हरमीत वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी बार 2014-15 सीजन में खेले थे. जब उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ छह विकेट लिए थे. अब नए सिरे से शुरुआत करते हुए हरमीत को अमेरिका की टीम में सफलता की उम्मीद है . हरमीत 19 साल में ही दो अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. मौजूद समय में वह अमेरिकी टीम के अहम सदस्य हैं जो अपनी फिरकी के दम पर मैच का पासा पलटने की काबिलियत रखते हैं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.