who is RS Ambrish: ऑलराउंडर आरएस अंबरीश ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने जिम्बाब्वे के बुलवायों में खेले गए भारत के अंतिम लीग मैच में गेंद से सभी को प्रभावित किया. 18 साल के अंबरीश ने 8 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट चटकाए जिसमें एक ओवर मेडन फेंका. भारत ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया.
18 वर्षीय आरएस अंबरीश (RS Ambrish) मुख्य रूप से गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. वर्तमान में वह अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की टीम में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह सिर्फ निचले क्रम के बल्लेबाज होने से कहीं अधिक प्रतिभाशाली हैं. 2025 के अंत में इंग्लैंड के अंडर-19 दौरे पर अंबरीश वनडे में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. आरएस अंबरीश के पिता आर सुकुमार क्रिकेट खेलते थे.जूनियर क्रिकेट में कप्तान रह चुके सुकुमार ने रेलवे में नौकरी की. लेकिन सीनियर टीम में जगह नहीं बना पाए. हालांकि रेलवे में उन्हें नौकरी की सुरक्षा मिल गई. अपने बेटे की सफलता के जरिए सुकुमार अपने सपने को जी रहे हैं.

आरएस अंबरीश में हार्दिक पंड्या बनने के गुण मौजूद है.
चोट की वजह से अंबरीश को एशिया कप से बाहर होना पड़ा
अंबरीश ने इंग्लैंड में खेले गए चार दिवसीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाकर बल्ले से भी अपना जलवा दिखाया. तमिलनाडु के इस युवा खिलाड़ी को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 दौरों के दौरान काफी अनुभव और सफलता मिली. हालांकि, वर्ल्ड कप की तैयारियों में उस समय उन्हें मुश्किल आई , जब उन्हें चोट के कारण एशिया कप से बाहर होना पड़ा. इस झटके ने अंबरीश का हौसला नहीं तोड़ा और उन्होंने विश्व कप से ठीक पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल कर ली. अंबरीश कम उम्र से ही सुर्खियों में आ गए थे.2025 में उन्होंने तमिलनाडु को कूच बिहार ट्रॉफी में जीत दिलाई. एक कुशल कप्तान होने के साथ-साथ, अंबरीश ने सेमीफाइनल और फाइनल में भी अमूल्य योगदान दिया.

आर अंबरीश के पिता सीनियर स्टेज पर क्रिकेट नहीं खेल पाए
आरएस अंबरीश एक विशुद्ध ऑलराउंडर हैं जिनमें शीर्ष छह में बल्लेबाजी करने की क्षमता है. और वह नई गेंद से गेंदबाजी भी कर सकते हैं. स्वाभाविक रूप से, वह अभी काफी अनुभवहीन हैं और आने वाले कुछ वर्षों में विशेष रूप से घरेलू क्रिकेट में उनकी प्रगति देखना दिलचस्प होगा. आर अंबरीश के पिता सीनियर स्टेज पर क्रिकेट नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने तमिलनाडु के लिए दो प्रथम श्रेणी के मैच खेले हैं. 18 साल की उम्र पूरी करने के बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया. अंबरीश अभी तक किसी आईपीएल टीम का हिस्सा नहीं हैं. वह जिस भी आईपीएल टीम के लिए खेलेंगे, उसके लिए एक बड़ा योगदान साबित हो सकते हैं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.