Usman Tariq has a unique bowling action | Image:
Social Media
कौन है वो मिस्ट्री स्पिनर?
पाक टीम जिस खिलाड़ी को अपना ट्रंप कार्ड बता रही है, उसका नाम है उस्मान तारिक। खिलाड़ी की उम्र 28 साल है और मात्र 4 इंटरनेशनल मुकाबले ही खेल सका है। हालांकि इन 4 मुकाबलों के 88 गेंदों पर 11 विकेट चटका दिए हैं। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से टी-20 क्रिकेट खेलते आ रहे है। 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ रावलपिंडी में हैट्रिक लेकर उन्होंने पाकिस्तान को टी-20 ट्राई-सीरीज के फाइनल में पहुंचाया था।
तारिक के गेंदबाजी से ग्रीन और ब्रेविस हैरान
लेकिन, उनके बॉलिंग एक्शन पर विवाद तब शरू हुआ जब ऑस्ट्रेलिया के कैमरॉन ग्रीन और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई और मजाक उड़ाया। नवंबर में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तारिक की दूसरी ही गेंद पर पावर हिटर ब्रेविस आउट हो गए। वहीं लाहौर में ग्रीन उनकी एक गेंद पर चकमा खा गए। इसके बाद ग्रीन ने अविश्वास से अपना सिर हिलाया और बाउंड्री लाइन के पास तारिक के गेंदबाजी एक्शन का मजाक उड़ाया था।
क्यों विवादित है बॉलिंग स्टाइल?
दरअसल, रन-अप के बाद गेंद फेंकने से पहले उस्मान तारिक दो सेकंड तक पूरी तरह रुक जाते हैं, मानो बल्लेबाज की मूवमेंट के हिसाब से गेंद फेंकते हैं। अब यही एक्शन विवाद की जड़ है और उन्हें मिस्ट्री स्पिनर बना रही है। क्योंकि, उनकी साइड-आर्म से ऑफब्रेक गेंदें कन्फ्यूजन पैदा करती है और बल्लेबाज चकमा खा जाता है। अब तक दो बार उनके बॉलिंग एक्शन पर शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन उन्हें क्लीन चीट मिल गई।
क्या अवैध है उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन?
आईसीसी के क्रिकेट नियमों के अनुसार, तारिक के एक्शन को अवैध ठहराना आसान नहीं है। क्योंकि 15 डिग्री का नियम कहता है कि गेंदबाज अपनी कोहनी को 15 डिग्री से ज्यादा नहीं मोड़ सकता। लेकिन, मैदान पर मौजूद अंपायरों के लिए वास्तविक समय में सटीक आकलन करना लगभग असंभव है।
तारिक ने बताया यूनिक एक्शन का राज
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक सवाल लगातार उठ रहे हैं कि आखिर उनका बॉलिंग एक्शन ऐसा क्यों है। इसपर पाकिस्तान के गेंदबाज ने खुद इससे पर्दा उठाया है। खिलाड़ी ने कहा, “मेरी बांह में दो कोहनी हैं। मेरी बांह स्वाभाविक रूप से मुड़ती है। मैंने इसकी जांच करवाई है और रिपोर्ट में यह स्पष्ट है। हर कोई महसूस करता है कि मैं अपनी बांह मोड़ता हूं। मेरी मुड़ी हुई बांह एक जैविक समस्या है।’’
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.