Last Updated:
Vijay Dahiya Gujarat Titans Assistant Coach: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के लिए बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय दहिया को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है. दहिया की कोचिंग में केकेआर दो बार चैंपियन बन चुकी है, और अब वे मैथ्यू हेडन के साथ मिलकर टाइटंस को मजबूत करेंगे.
विजय दहिया बने गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच.
विजय दहिया (Vijay Dahiya) के मार्गदर्शन में ही दिल्ली ने 2007-08 सीजन में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था. वह इससे पहले भी कई आईपीएल फ्रेंचाइजी और घरेलू टीमों के साथ कोचिंग की भूमिका निभा चुके हैं. गुजरात टाइटंस ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच बनाया था. अब विजय दहिया के आने से हेडन और मुख्य कोच की जोड़ी को रणनीतिक स्तर पर काफी मदद मिलेगी. साल 2009 से 2015 तक विजय दहिया केकेआर से जुड़े रहे. जहां उन्होंने उसके हेड कोच गौतम गंभीर को असिस्ट किया. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में आईपीएल के दो खिताब जीते.
विजय दहिया बने गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच.
आईपीएल के पहले फेज का शेड्यूल आउट
गुजरात की इस घोषणा के साथ ही बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले फेज के शेड्यूल का भी एलान कर दिया है. 19वें सीजन का पहला हिस्सा 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट का आगाज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा.
वेन्यू और मैच: पहले फेज में कुल 20 मैच खेले जाएंगे. ये मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद सहित 10 अलग-अलग शहरों में होंगे. इस दौरान चार डबल-हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले होंगे. दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे.
चुनाव के कारण पूरा शेड्यूल अभी बाकी
बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि चूंकि इस दौरान तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल चुनाव की तारीखों के एलान के बाद ही जारी किया जाएगा. गुजरात टाइटंस, जो अपने पहले चार सीजन में से तीन बार प्लेऑफ में पहुंची है, इस नए कोचिंग स्टाफ के साथ एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.