Vishnu Vinod Punjab Kings IPL 2026: विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड में केरल के लिए खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद ने 84 गेंदों में 162 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेलकर तहलका मचाया. पंजाब किंग्स ने इस स्टार को आईपीएल 2025 में 95 लाख रुपये देकर खरीदा था, लेकिन पूरे सीजन बेंच पर बिठाए रखा. हालांकि, अब अगले सीजन से पहले विष्णु विनोद ने प्लेइंग-11 की दावेदारी ठोक दी है. विष्णु विनोद को पंजाब टीम ने रिटेन किया है.
विष्णु विनोद की आतिशी पारी
32 साल के विष्णु विनोद की यह पारी रन चेज के दौरान आई. पुडुचेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केरल के सामने 248 रन का लक्ष्य रखा. केरल की खराब रही, जब उसके दो विकेट सिर्फ 30 रन पर ही गिरे गए. इसके बाद बाबर अपराजित के मिलकर विष्णु विनोद ने तूफानी बैटिंग से टीम को 29 ओवर में ही जीत दिला दी. चार नंबर पर उतरकर विष्णु विनोद ने सिर्फ 84 गेंदों में नाबाद 162 रन ठोके. उन्होंने 190 से ऊपर के घातक स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई की. विष्णु विनोद की इस पारी में 14 छक्के और 13 चौके शामिल रहे. उनके अलावा अपराजित ने 63 रन बनाकर नाबाद रहे.
💯 up in style as well 👌
Vishnu Vinod brings up his century in just 63 balls 👏
A brilliant attacking knock from the Kerala batter 🔥
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.