Suryakumar Yadav statement IND vs NZ Vizag T20I: ईशान किशन को मांसपेशियों में खिंचाव के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 से बाहर रखा गया था, लेकिन दुनिया उस वक्त दंग रह गई जब एक बल्लेबाज का रिप्लेसमेंट पेसर को बनाया गया. प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह की एंट्री हुई जबकि श्रेयस अय्यर बेंच पर बैठे रह गए. अब सूर्या ने अपने इस फैसले के पीछे की असल वजह बताई है.
सूर्या की माने तो टीम छह बल्लेबाजों के साथ खुद को चुनौती देना चाहती थी. ईशान किशन के चोट के कारण बाहर होने के बाद टीम ने उनकी जगह बेंच पर बैठे श्रेयस अय्यर को मौका नहीं दिया बल्कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को खिलाया गया. सूर्यकुमार ने मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में कहा:
हमने जानबूझकर छह बल्लेबाजों के साथ उतरने का फैसला किया. हमारा लक्ष्य पांच गेंदबाजों को रखते हुए खुद को चुनौती देना था. टीम टी-20 विश्व के मद्देनजर अधिक खिलाड़ियों को मौका देना चाहती है. हम हमारे पास कुछ दूसरे प्लेयर्स को भी इलेवन में शामिल करने का विकल्प था लेकिन हम उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे जो विश्व कप टीम का हिस्सा हैं. हम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हम यह देखना चाहते थे कि 180-200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो-तीन विकेट गिरने के बाद हमारी बल्लेबाजी कैसी रहती है.
आपको मालूम होगा कि श्रेयस अय्यर को टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. मगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज का हिस्सा भी हैं. भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम अगर एक और साझेदारी करने में सफल रहती तो परिणाम कुछ और होता. उन्होंने कहा, ‘भारी ओस की मौजूदगी में दुबे जैसी एक-दो साझेदारियां मैच का रुख बदल सकती थीं और एक अच्छी साझेदारी से बड़ा फर्क पड़ सकता था.’
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.