wicket keepr Unbreakable records: क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड ऐसे हैं जो वर्षों से कोई नहीं तोड़ सका. उन्हीं में से एक रिकॉर्ड विकेटकीपर की है. भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे के नाम यह वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है जो 38 साल के बाद भी अटूट है. मोरे के इस रिकॉर्ड को एमएस धोनी और ऋषभ पंत भी नहीं तोड़ पाए.
किरण मोरे के नाम है एक टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक 5 स्टंपिंग का रिकॉर्ड.
साल 1988 में वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर थी. विवियन रिचर्ड्स (Viv Richards) की कप्तानी वाली विंडीज टीम सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच चेन्नई में भारत के खिलाफ खेल रही थी. इस टेस्ट मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए कपिल देव के सर्वाधिक 109 रन की मदद से पहली पारी में 382 रन बनाए. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 184 रन पर ढेर हो गई. टीम इंडिया दूसरी पारी 7 विकेट पर 217 रन बनाकर घोषित कर दी.पहली पारी में बड़ी बढ़त मिलने के बाद भारत ने मेहमानों के सामने 416 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा. वेस्टइंडीज की टीम तब बहुत मजबूत टीम मानी जाती थी लेकिन उस समय कैरेबियाई टीम ने भारत के सामने आसानी से सरेंडर कर दिए.वेस्टइंडीज की टीम 160 रन बनाकर पवेलियन लौट गई.
किरण मोरे के नाम है एक टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक 5 स्टंपिंग का रिकॉर्ड.
नरेंद्र हिरवानी ने 16 विकेट लिए
इस टेस्ट मैच में भारत की ओर से स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने डेब्यू किया था. हिरवानी ने अपने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में एक समान 8-8 विकेट लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. दूसरी पारी में किरण मोरे ने पांच स्टंपिंग कर वेस्टइंडीज की टीम को मुश्किल में डाला था. उन्होंने चार स्टंपिंग हिरवानी की गेंद पर की और एक डब्ल्यूवी रमन की गेंद पर. यह क्रिकेट इतिहास में पहला मौका था जब किस टीम के 5 बैटर स्टंप आउट हुए थे. भविष्य का तो नहीं पता लेकिन यह सच है कि आज तक दुनिया का कोई भी विकेटकीपर किरण मोरे की उपलब्धि की बराबरी भी नहीं कर सका है.
मोरे ने विकेट के पीछे 220 शिकार किए
किरण मोरे ने 49 टेस्ट और 94 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने 64 टेस्ट पारियों में 1285 रन बनाए और 65 वनडे पारियों में 563 रन बनाए. टेस्ट में उनके नाम 110 कैच और 20 स्टंपिंग दर्ज हैं. उन्होंने वनडे में 63 कैच लपके और 27 स्टंपिंग किए. किरण मोरे ने संन्यास के कुछ साल बाद भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर भी बने.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.