WPL 2026 UP Warriorz vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. दोनों टीमें पहली जीत की तलाश में हैं. अब तक दो मैच खेल चुकी दिल्ली और यूपी को दोनों ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.
यूपी वारियर्स ने रखा 155 रन का लक्ष्य
मेग लैनिंग और हरलीन देओल की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत यूपी वारियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 का स्कोर खड़ा किया. लैनिंग 54 रन बनाकर आउट हुई जबकि हरलीन 36 बॉल खेलने के बाद 47 रन के स्कोर पर रिटायर आउट होकर वापस लौटी.
दिल्ली कैपिटल्स इलेवन:
शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरिजान कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन श्री चरनी, नंदनी शर्मा
यूपी वॉरियर्ज इलेवन:
किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभाना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.