Harleen Deol Fifty: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मैच में यूपी वारियर्स के खिलाफ मैच में हरलीन देओल ने कमाल की बल्लेबाजी की. हरलीन ने 39 गेंद में नाबाद 64 रनों की पारी खेली. मुंबई के खिलाफ मैच से पहले हरलीन को उनकी धीमी बल्लेबाजी के लिए कोच ने रिटायर्ड आउट करा दिया था, लेकिन अगले ही मैच में उन्होंने अपमान का बदला लेकर टीम को जीत दिलाई.
दिल्ली के खिलाफ इस मैच में रिटायर्ड आउट होने से हरलीन निश्चित रूप से दुखी थीं, क्योंकि वह अपनी फिफ्टी से सिर्फ 3 रन दूर थीं. 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बैटिंग के बाद भी हरलीन को पारी के बीच में वापस बुला लिया गया था, लेकिन अगले ही मैच में भारतीय स्टार महिला खिलाड़ी ने बिना कुछ कहे अपमान का बदला ले लिया. मुंबई के खिलाफ मैच में हरलीन ने 39 गेंद में नाबाद 64 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 12 चौके लगाए. हरलीन की इस विनिंग पारी को देख यूपी के डगआउट में बैठे अभिषेक नायक चुप-चाप देखते रह गए.
मुंबई और यूपी के बीच मैच में क्या-क्या हुआ
नबी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यूपी की टीम ने टॉस जीतने के बाद मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया. मुंबई के लिए बल्लेबाजी में नैट साइवर-ब्रंट दमदार 62 रनों की पारी खेली. नैट साइवर-ब्रंट के अलावा अमनजोत कौर ने 38 रन बनाए, जबकि कैप्टन हरमनप्रीत ने 16 और निकोल कैरी ने 32 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में यूपी के लिए सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे और आशा शोभना ने एक-एक विकेट लिए.
मुंबई के खिलाफ सिर्फ 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी के लिए मेग लैनिंग और किरण नवगिरे ने सधी हुई शुरुआत की थी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 42 रनों की पार्टनरशिप हुई. मेग लैनिंग ने यूपी के लिए 25 रनों की पारी खेली, जबकि किरण ने 10 रनों का योगदान दिया. टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी में फोबे लिचफील्ड ने भी 25 रन बनाए. इसके बाद हरलीन ने मोर्चा संभाला और नाबाद रहते हुए अपनी टीम को आसानी से जीत दिलाई. मुंबई की तरफ से गेंदबाजी में नैट साइवर-ब्रंट ने 2 और अमेलिया केर ने 1 विकेट हासिल की.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.