अभिषेक शर्मा को वर्तमान में टी-20 फॉर्मेट का सबसे बड़ा ‘मैच विनर’ माना जाता है. उनकी अनुपस्थिति ने अब टीम के बैटिंग ऑर्डर और प्लेइंग इलेवन के चयन को लेकर नई बहस छेड़ दी है. टीम के लिए राहत की बात ये है कि वॉशिंगटन सुंदर टीम के साथ जुड़ गए हैं.
वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा के खेलने पर ससपेंस, पेट में दर्द की शिकायत
भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि अभिषेक शर्मा को वर्तमान में टी-20 फॉर्मेट का सबसे बड़ा ‘मैच विनर’ माना जाता है. उनकी अनुपस्थिति ने अब टीम के बैटिंग ऑर्डर और प्लेइंग इलेवन के चयन को लेकर नई बहस छेड़ दी है. इस बीच जसप्रीत बुमराह को लेकर राहत भरी खबर मिली. यह तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट नजर आया. उन्होंने शुरुआत में हल्की दौड़ लगाई और फिर स्पाइक्स बदलने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव को पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की. बुमराह ने इस दौरान भारतीय कप्तान को अपनी रफ्तार से चकमा देते हुए बोल्ड भी किया.
अभिषेक शर्मा: टी-20 के ‘एक्स-फैक्टर’
अभिषेक शर्मा ने बेहद कम समय में भारतीय टी-20 टीम में अपनी जगह पक्की की है आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने जिस स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, उसे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बरकरार रखा है. उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत निडरता और पहली ही गेंद से प्रहार करने की क्षमता है. पावरप्ले में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी विपक्षी गेंदबाजों की लय बिगाड़ देती है. ऐसे में नामीबिया जैसी उभरती हुई टीम के खिलाफ उनकी गैरमौजूदगी भारत के आक्रामक आगाज पर ब्रेक लगा सकती है. भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने अभ्यास सत्र के दौरान मंगलवार को बताया कि अभिषेक को अभी पेट से जुड़ी कुछ परेशानी है और इसीलिए वो प्रैक्टिस में नजर नहीं आए.
सुंदर टीम के साथ जुड़े क्या करेंगे ओपेन?
वॉशिंगटन सुंदर टीम के साथ दिल्ली में जुड़ चुके है और वो धीरे-धीरे वापसी की ओर है. टीम मैनेजमेंट एक नया प्रयोग भी कर सकता है अगर मैच के दिन सुंदर पूरी तरह से फिट नजर आते है और अभिषेक पूरी तरह से दर्द से नहीं उबर पाते तो ऑलराउंडर से भी पारी की शुरुआत कराई जा कती है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों में संजू फेल रहे थे और टीम मैनेजमेंट का भरोसा उन पर से हिल चुका है. टेस्ट क्रिकेट में वैसे भी टीम मैनेजमेंट उनको नंबर 3 पर खिला चुकी है.
क्या संजू सैमसन को मिलेगी जगह?
अभिषेक शर्मा के बाहर होने की स्थिति में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह कौन लेगा? क्रिकेट गलियारों में संजू सैमसन के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है. संजू सैमसन एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास अनुभव की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें लगातार मौके नहीं मिल पाए हैं. संजू के लिए यह एक ‘गोल्डन चांस’ साबित हो सकता है. उन्होंने पहले भी ओपनिंग की भूमिका निभाई है अगर टीम मैनेजमेंट यशस्वी जायसवाल के साथ संजू सैमसन को ओपनिंग के लिए भेजता है, तो यह एक विस्फोटक जोड़ी साबित हो सकती है. संजू की तकनीक और बड़े शॉट खेलने की क्षमता उन्हें इस स्थान का प्रबल दावेदार बनाती है.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.