नई दिल्ली. कहते हैं भगवान के पास हमेशा आपके लिए एक प्लान होता है, ऐसा ही मोहम्मद सिराज के साथ हुआ है. वह खिलाड़ी जो टी-2-0 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा तक नहीं था, वह अचानक टीम में आया और पहले ही मैच में मैच जीताऊ परफॉर्मेंस कर टीम को जीत दिला दी. हां हम बात कर रहे हैं मोहम्मद सिराज की. हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद सिराज को टीम में शामिल किय़ा गया, सिराज ने यूएसए के खिलाफ पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे. भारत की जीत में जहां सूर्या की 84 रन की पारी अहम रही लेकिन बाद में सिराज ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से भारत की जीत सुनिश्चित की.किस्मत को कुछ और ही मंजूर था सिराज को टी20 में असरदार नहीं बताए जाने के बाद 2024 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था. लेकिन आखिर में गंभीर ने हर्षित राणा के चोट के कारण बाहर होने के बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में शामिल करने के लिए बुलाया. सिराज हैदराबाद में एक पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे थे, उन्होंने अगली फ्लाइट से मुंबई के लिए उड़ान भरी और बैकअप के तौर पर टीम में शामिल हो गए.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.