Last Updated:
Abhishek Sharma T20I Records: अभिषेक शर्मा जब वेस्टइंडीज के खिलाफ आज टी20 वर्ल्ड कप मैच में बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो उनकी नजर इतिहास रचने पर होगी. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. इस मामले में वह क्रिस गेल और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ सकते हैं.
इतिहास रचने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा.
नई दिल्ली. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा शानदार लय में नजर आए. टूर्नामेंट की शुरुआत से अपनी खराब फॉर्म को सवालों से घिरे अभिषेक ने सबका जवाब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में तूफानी अर्धशतक जड़कर दिया. अब अभिषेक से वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. भारत के लिए यह सेमीफाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका है. इस मैच में जीत ही मेजबाव को टॉप-4 का टिकट दिला सकती है. ऐसे में अभिषेक की भूमिका एक बार फिर अहम रहने वाली है. अभिषेक के बल्ले से इस मुकाबले में रन निकले तो वह कई रिकॉर्ड भी नाम कर सकते हैं. क्रिस गेल और सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड ध्वस्त करने के अलावा वह एक विश्व कीर्तिमान भी अपने नाम कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं अभिषेक आज कौन-कौन से रिकॉर्ड पर कब्जा जमा सकते हैं.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.