Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद देशभर में उत्साह और भक्ति का माहौल है। इसी कड़ी में, भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी टीम की सफलता और देश की खुशहाली के लिए माता रानी का आभार व्यक्त करने हेतु एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की।
धाकड़ भारतीय बल्लेबाज वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे हैं.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) आज यानी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत पर स्थित पवित्र श्री माता वैष्णो देवी (Shri Mata Vaishno Devi) के दरबार में हाजिरी लगाई. अभिषेक के बेहद सादगी भरे अंदाज ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया.
माता के दरबार में अभिषेक शर्मा.
कैसे पहुंचे माता के दरबार
अभिषेक शर्मा ने अपनी इस यात्रा को काफी निजी रखने की कोशिश की. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वे सफेद रंग के पारंपरिक कुर्ते-पायजामे में नजर आएय भीड़भाड़ और पहचान से बचने के लिए उन्होंने चेहरे पर सफेद रंग का मास्क और आंखों पर चश्मा लगा रखा था. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद कुछ प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया, जिसके बाद उनकी सादगी की चर्चा हर तरफ होने लगी. वे श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक गाड़ी से भवन तक पहुंचे.
भवन में टेका माथा
अभिषेक शर्मा ने मुख्य भवन पहुंचकर माता रानी की पवित्र गुफा के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की. टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप में मिली शानदार जीत का आभार जताते हुए उन्होंने देश की समृद्धि और भारतीय क्रिकेट की भविष्य में होने वाली सफलताओं के लिए प्रार्थना की. दर्शन के बाद वापस लौटते समय उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन भी स्वीकार किया.
अभिषेक शर्मा वैष्णो देवी में प्रशंसकों संग फोटो खिंचवाईं.
टी20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था. इस जीत के बाद से ही पूरी टीम इंडिया के खिलाड़ी अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर जाकर माथा टेक रहे हैं. अभिषेक शर्मा अपनी इस भक्तिपूर्ण यात्रा ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. श्रद्धालुओं ने भी अभिषेक को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की और टीम इंडिया की जीत की बधाई दी.
About the Author

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.