Last Updated:
BAN vs PAK Controversy: ढाका में खेल भावना तार-तार हो गई. जब पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने मदद के लिए गेंद उठाई, तो बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने उन्हें रन आउट कर सनसनी फैला दी. इस ‘धोखे’ से भड़के आगा ने बीच मैदान पर हेलमेट-ग्लव्स पटक दिए और लिटन दास से भिड़ गए. रिजवान के बीच-बचाव और गाली-गलौज के बीच इस एक विवाद ने पाकिस्तान की पूरी पारी तहस-नहस कर दी.
बांग्लादेश में खेल भावना हुई तार तार.
नई दिल्ली. क्रिकेट को ‘जेंटलमैन गेम’ कहा जाता है, लेकिन ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में जो कुछ भी हुआ, उसने इस खेल की गरिमा पर गहरा दाग लगा दिया है. बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज की एक ‘विवादास्पद’ चाल ने न केवल मैदान का माहौल गरमा दिया, बल्कि खेल भावना पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए. मामला गाली गलौज तक पहुंच गया. विवादास्पद तरीके से रनआउट होने के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा गुस्से में आग बबूला हो गए और पिच पर ही अपने ग्लव्स और हेलमेट पटक दिया. ड्रेसिंग रूम में लौटते समय वह गंदी गंदी गालियां दे रहे थे.
घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर की है. मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे और सामने मोहम्मद रिजवान थे. चौथी गेंद पर रिजवान ने शॉट खेला और गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान अली आगा के बल्ले से जा टकराई. इस दौरान मिराज और आगा के बीच हल्की टक्कर भी हुई. असली ड्रामा इसके बाद शुरू हुआ. सलमान अली आगा को लगा कि गेंद ‘डेड’ हो चुकी है. खेल भावना दिखाते हुए आगा ने गेंद उठाकर गेंदबाज (मिराज) को थमाने की कोशिश की. लेकिन मिराज के इरादे कुछ और ही थे. उन्होंने आगा के हाथ से गेंद झपटी और उन्हें रन आउट कर दिया.
बांग्लादेश में खेल भावना हुई तार तार.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.